सदर बनने पर किया खान का अभिनंदन
कन्नौज | सावाअंजुमन कमेटी सदर मोहम्मद सईद खान के बनने पर रविवार को क्षेत्रवासियों ने अभिनंदन किया। कमेटी के नासिर खान ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने ख्वाजा बाग पहुंच कर सदर खान का स्वागत अभिनंदन किया। खान ने नागरिकों को सबको को साथ लेकर कौमी एकता कायम रखते हुए कार्य करने का भरोसा दिलाया। वे नागरिकों के साथ प्रेम से रहते हुए अपने पिता के बताए मार्ग पर चलते हुए सावा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का वायदा किया। पूर्व सरपंच शांतिलाल आगाल, बक्षीराम गुर्जर, दिनेश व्यास, गोपालनाथ, इंद्रमल सुखवाल, मनोहर आगाल, सत्यनारायण तेली सहित जिला मुख्यालय से भगवानलाल तड़बा, बिरदीचंद मोची, माणक साहू, दिनेश मालीवाल, दिनेश आगाल, राकेश हींगड़, शिवप्रकाश राजपूत, गोपाल सुखवाल, दिनेश हींगड़, रामनिवास जाट मौजूद थे।