दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
कन्नौज | सावाके राउमावि में दो दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अंबामाता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मोहनलाल पूर्बिया ने बताया कि दशहरा मेला कार्यक्रम के अंतर्गत यह आयोजन हो रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व शारीरिक शिक्षक बुद्धिप्रकाश जोशी थे। अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य अकरम हुसैन, विशिष्ट अतिथि गुमानसिंह चुंडावत, अहसान मोहम्मद, रईस मोहम्मद, रतनलाल तेली, घनश्याम, अभयसिंह मेला कमेटी सदस्य ग्रामीण उपस्थित थे। उदघाटन मैच सावा यूनिक क्लब दुर्ग चित्तौड़ के बीच हुआ। समारोह में खेल मैदान ठीक कराने के लिए भामाशाहों द्वारा एक लाख रुपए की राशि भेंट की गई। प्रतियोगिता में सुरेश नायक, कामिल शेख, रियासत अली रेफरी हैं।