सम्मेलन सदस्यता अभियान पर चर्चा
भाजपाग्रामीण मंडल बैठक में जयपुर सम्मेलन सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। दोनों अभियान के लिए लक्ष्य तय कर जिम्मेदारी दी गई।
मीटिंग में मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने जयपुर सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ता का लक्ष्य देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण हैं। पंचायत चुनाव में भी जीत के लिए तैयार हो जाएं। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अशोक नवलखा ने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने हेतु जानकारी दी। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जयपुर सम्मेलन के लिए बसों के प्रभारी नियुक्त किए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बगदीराम धाकड ने की। संचालन मंडल महामन्त्री र|ेश छाजेड ने किया।
बैठक में भूपेंद्रसिंह सोलंकी, अशोक जाट मांगरोल, उदयलाल अहीर, पारसमल जैन कोटडी, राजाराम जाट, रामगोपाल झंवर, प्यारचंद धाकड, औंकारलाल धाकड़, मुकेश धाकड़ भगवानपुरा, अशोक जाट बडोली, भैरूलाल टांक, गोपाल आंजना, बलवंत सिंह चपलोत, बद्रीदान चारण आदि उपस्थित थे।
भदेसर-कन्नौज| जिलापरिषद वार्ड नंबर 14 के कार्यकर्ताओं की मीटिंग धनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई। भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक आक्या, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, नप सभापति सुशील शर्मा थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीपसिंह नाहरगढ़ ने की। मीटिंग में खाद शिक्षकों की समस्या के हल करने पर चर्चा हुई।
विधायक ने शीध्र समाधान का आश्वासन देते हुए 13 दिसंबर को राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर जयपुर सम्मेलन में भाग लेने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार भदेसर पंचायत समिति पर पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी का कब्जा करना है। पूर्व में बहुमत नहीं होते हुए भी प्रधान भाजपा का बना। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव,मंडल अध्यक्ष अशोक पारलिया सहित सरपंच, वार्डपंच मौजूद थे।