पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक प्रशिक्षण संपन्न

सामुदायिक प्रशिक्षण संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्नौज | राबाप्राविहोड़ा राप्रावि कन्नौज में दो दिवसीय सामुदायिक मुखिया प्रशिक्षण शिविर हुआ। लक्ष्मीलाल सोनी सुरेशचंद्र ने प्रशिक्षण दिया। संस्था प्रधान उदयलाल वैष्णव ने एसएमसी के उद्देश्य बताए। राबाप्रावि होड़ा में सुखवाड़ा सरपंच गंगाबाई भील, जगदीशचंद्र पालीवाल घनश्याम गर्ग ने प्रशिक्षण दिया। सर्व शिक्षा के विवेक भारद्वाज संस्था प्रधान ललिता गहलोत ने आभार जताया।

बड़ीसादड़ी| राउप्राविपारलिया में आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षक सलीम हुसैन मंसूरी ने एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।

बिनोता| सर्वशिक्षा योजना के तहत राबाउप्रावि में दो दिवसीय सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि हीरालाल लुहार थे। अध्यक्षता मधु पाटीदार ने की। प्रशिक्षक रमेशचंद्र बजाज ने प्रशिक्षण दिया। अतिथियों का स्वागत गीता भारद्वाज ने किया।

राशमी| करीथड़ाके राउप्रावि में आयोजित सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। नोडल प्रभारी चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि प्रशिक्षण में विकास जाट, शांतिलाल, बद्रीलाल ने शिक्षा की महत्ता बालकों को विद्यालय से जोड़़ने की जानकारी दी।