ओजोन के महत्व को समझना होगा
चित्तौड़गढ़ | जिलापर्यावरण समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर मंगलवार को श्रीकालिका ज्ञान केंद्र उमावि में खुली परिचर्चा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सहायक वन संरक्षक सुबोध कुमार राजपूत ने छात्र-छात्राओं एवं विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को ओजोन के महत्व के बारे में बताया। निबंध प्रतियोगिता में 54 छात्रों ने भाग लिया। इसमें कक्षा 12वीं के छात्र भीमसिंह पुत्र विजयसिंह प्रथम, कक्षा दसवीं के छात्र भूपेंद्र पुत्र श्यामलाल मोची द्वितीय स्थान तथा कक्षा 11वीं के छात्र भीवेंद्र पुत्र किशोरकुमार शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को वन्यजीव सप्ताह के दौरान प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उपवन संरक्षक वीएस राणा, वनपाल मांगीलाल कुमावत, श्रीकालिका ज्ञान केंद्र उमावि एवं वन विभाग के विभिन्न कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे।
खोड़ीप| वनपालनाका कन्नौज रेंज के तत्वावधान में रामावि धीरजी का खेड़ा में विविध प्रतियोगिताएं हुई। प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। मंडल उपाध्यक्ष डूंगरमल रैबारी, वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष रतीराम रैबारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरेंद्र सुखवाल, वनपाल नाका कन्नौज के मिठुलाल टेलर, वन रक्षक मोहम्मद युनुस, पशु रक्षक उदय राम अहीर, प्रधानाध्यापक प्रकाश जाट मौजूद थे। इस दौरान राप्रावि अचलपुरा में भी वन महोत्सव मनाया।
चित्तौड़गढ़ | ओजोनपरत संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।