भजन संध्या आयोजित
सावामें गणेश चौक परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पाल वाले हनुमान मंदिर के महंत रामबालकदास महाराज, विशिष्ट अतिथि गोपाललाल थे। अध्यक्षता देवरीवाले महंत माधवदास महाराज ने की। मुंगाणाधाम के कलाकार जगदीश वैष्णव ने गणपति वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। हीरालाल कोठड़ी, मुकेश रानीखेड़ा, सीताराम ने चारभुजा, रामदेव, हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी। मांगीलाल नायक ने मेवाड़ की धरा पर प्रस्तुति दी। रघुवीर सेन कोटा ने सिर पर गिलास मटकी रखकर नृत्य की प्रस्तुति दी।