पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत चुनाव पर चर्चा

भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत चुनाव पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्नौज | ग्रामपंचायत सावा मुख्यालय पर गुरुवार को कट्स द्वारा महिला नेतृत्व की परवाज स्वीप अभियान का आयोजन किया गया। इसमें हिंसा एवं भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत चुनाव, बाल-विवाह रोक, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, लड़का-लड़की में भेदभाव की भावना समाप्त करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, घर में शौचालय निर्माण, स्वच्छता पर चर्चा की गई। रैली का आयोजन भी किया गया। अध्यक्षता सरपंच मोहनलाल पूर्बिया ने की। कार्यक्रम में कट्स के ब्लाक समन्वयक राधे वैष्णव, गोवर्धन, गायत्री देवी, फतेहसिंह सहित सावा उपसरपंच कोमलदेवी समदानी, ब्रजबाला तिवारी, ममता व्यास तथा सामरी, चिकसी, ग्राम पंचायत क्षेत्र की आंगनबाड़ी महिलाएं महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।