पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांगोद में नंदकिशोर मालव बने उपप्रधान

सांगोद में नंदकिशोर मालव बने उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगोद| भाजपाके नंदकिशोर मालव उपप्रधान चुने गए। मालव को 10 मत मिले। उन्होंने कांग्रेस के रमाकांत शर्मा को एक मत से परास्त किया। उपप्रधान को लेकर भाजपा में तीन दावेदार सत्यनारायण काका, त्रिलोक विजय का नाम सुर्खियों में चल रहा था, लेकिन शनिवार देर रात्रि को अचानक नंदकिशोर मा लव का नाम उभर कर सामने आया। भाजपा की तरफ से क्रॉस वोटिंग के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं कांग्रेस ने उपप्रधान के तौर पर कांग्रेस के रमाकांत शर्मा को मैदान में उतारा था। भाजपा उपप्रधान में किसी तरह की क्रॉस वोट नहीं हो, इससे घबराई हुई थी, लेकिन कांग्रेस किसी तरह सेंध नहीं लगा सकी तथा उपप्रधान भाजपा का नंदकिशोर मा लव बनने में सफल रहे।

ऐनवक्तपर वोट डालने पहुंचे दो दल

उपप्रधानमें किसी तरह की क्रॉस वोटिंग नहीं हो, इससे भाजपा तो घबराई हुई थी। पहले कांग्रेस के पूरे 9 प्रत्याशी उपप्रधान का सिंबल रमाकांत शर्मा को मिलने के बाद शाम सवा चार बजे पंचायत समिति कार्यालय पहुंचा। कांग्रेस के डायरेक्टर उपप्रधान के लिए मत डाल ही रहे थे। इसी बीच भाजपा के भी सभी 10 डायरेक्टर उपप्रधान के लिए वोट डालने पहुंच गए। जिला रसद अधिकारी अंबिकादत्त चतुर्वेदी ने पहले कांग्रेस के डायरेक्टरों द्वारा मत डालने तक भाजपा के सदस्यों को अलग सभागार में बैठने की व्यवस्था की। बाद में भाजपा के सभी 10 सदस्यों ने बारी-बारी से मत डाले।



भाजपाके वरिष्ठ कार्यकर्ता-

नंदकिशोरमालव शुरू से भाजपा से जुड़े रहे हैं। भाजपा संगठन की ओर से नंदकिशोर मा लव को कनवास नगर मंडल का अध्यक्ष भी घाेषित किया था। कृषक मा लव कनवास तहसील के पीसाहेड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह पंचायत समिति सांगोद में पारदर्शिता निष्पक्ष रीति-नीति के अनुरूप काम करेंगे। खासकर गांवों के हित में काम करेंगे।

सांगोद। विधायकहीरालाल नागर के साथ प्रधान, उपप्रधान खुशी जताते हुए।