पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संकल्प सभा 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकल्प सभा 14 को

सांगोद।विश्वहिंदू परिषद गौरक्षा समिति जिला कोटा द्वारा गौ माता के लिए संकल्प शस्त्र एवं शास्त्र संकल्प सभा 14 दिसम्बर रविवार दोपहर 1 बजे स्थान सगस जी की बाड़ी कनवास हाट बाजार में होगी। विहिप गौरक्षा विभाग मंत्री प्रेम वैष्णव ने बताया कि इस सभा के मुख्य वक्ता हेमा सरस्वती मोजी बाबा आश्रम कोटा, रामदास महाराज लटूरी गौशाला प्रमुख होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि विष्णु साल्वी विहिप विभाग मंत्री बारां, राजेंद्र पुरोहित प्रांत गौरक्षा प्रमुख होंगे। उन्होंने बताया कि गौरक्षा का स्तर दिनों दिन कम होता जा रहा है। ये चिंता का विषय है, हिंदू समाज के लोगों में अधिकाधिक गौरक्षा के प्रति सदभाव बढ़े इसी उद्वेश्य को लेकर ये धर्मसभा आयोजित की जाएगी ताकि लोगों में जागरूकता आए। उन्होंने बताया कि देश में आज स्थिति यह है कि गोवंश की संख्या 36 करोड़ से घटकर मौजूदा समय में 9 करोड़ रह गई है। घटता गौवंश हमारी संस्कृति के लिए अच्छा मौका नहीं है। घटता गौवंश हमारो समाज के लिए चिंता का विषय है।