पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 में से 11 नंबर आए, फिर भी बनेंगे गणित के टीचर

500 में से 11 नंबर आए, फिर भी बनेंगे गणित के टीचर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरपीएससीकी सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के गणित विषय में 500 में से 11.86 अंक लाने वाले अभ्यर्थियों का चयन हो गया है। इसका श्रेय काफी हद तक आरक्षण के फार्मूले को जाता है।

जनरल नॉलेज के पेपर में 100 और गणित के पेपर में 150 सवाल पूछे गए थे। प्रत्येक सवाल दो अंक का था। इस हिसाब से टीएसपी कैटेगरी के इन अभ्यर्थियों ने दोनों पेपर में महज छह सवालों के जवाब देकर सफलता हासिल कर ली। गणित विषय में टीएसपी (एसटी) के जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 2.37 फीसदी ही रही है।

इसी वर्ग में महिला कट ऑफ भी हैरान करने वाली है। इस वर्ग की महिलाएं 28.73 अंक में ही पास हो गईं। सामान्य ज्ञान गणित का पेपर 500 नंबर का था। गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी विज्ञान सहित सहित सात विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि टीएसपी एरिया की कई कैटेगरी में अभ्यर्थी ही नहीं मिले हैं। गणित विषय में जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 185.33 और सामाजिक विषय की कट ऑफ 341.17 अंक रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनजाति उपयोजना क्षेत्र (टीएसपी) के गैर आदिवासियों को शेष 50 फीसदी आरक्षण में वरीयता की घोषणा की थी। इससे पूर्व टीएसपी क्षेत्र के एसटी वर्ग को 45 तथा एससी वर्ग को 5 फीसदी आरक्षण दिया जाता था। अब सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थानों में प्रवेश को लेकर टीएसपी के इन गैर आदिवासियों को शत प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है।

रिजर्वही रखा जाएगा : टीएसपीके लिए आरक्षित पद खाली रह जाते हैं तो उन्हें रिजर्व ही रखा जाता है। यह पद अगली भर्ती में शामिल होंगे। शिक्षक भर्ती में भी कई पद खाली रह गए।

} आरक्षण का भयावह चेहरा। 11नंबर लेने वाले भी बच्चों को पढ़ाएंगे। शिक्षामें गिरावट का जिम्मेदार कौन?

} योग्यता की कद्र ही नहीं। यहांकाबिल बेरोजगार हैं और अयोग्य मालामाल हंै।

}अबबच्चे 11 अंक वाले से गणित पढ़ेंगे तो सोचिए, वह गणित क्या पढ़ेगा।

f

1 अंग्रेजीके रिजल्ट में भी सीकर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विज्ञान के पेपर में भी यहां के होनहारों ने अच्छे मार्क्स हासिल किए हैं।

2गणितविषय में पास होने वाले ज्यादातर विद्यार्थियों ने विषय में कम और जीके के पेपर में ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। मैथ्स में 300 के पेपर में 40 से 60 और जीके में 200 में से 150 अंक हासिल किए हैं।

3शिक्षकभर्ती में सामाजिक ज्ञान के पेपर में भी कट ऑफ ऊंची गई ह