पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक का शव मिला, छह घंटे प्रदर्शन, हत्या का मुकदमा

युवक का शव मिला, छह घंटे प्रदर्शन, हत्या का मुकदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाकेके गढ़भोपजी में रविवार सुबह गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित बंजर खेत में गांव के ही एक मजदूर का शव मिला। इस संबंध में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने करीब छह घंटे तक शव नहीं उठाया। बाद में समझाइश से मामला शांत हुआ। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

थानाधिकारी सोहनलाल ने बताया कि गांव का रघुवीर पुत्र मामराज शनिवार शाम घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। रविवार सुबह उसका शव गांव के पास बंजर खेत में मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गांव के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले में हत्या की आशंका जताई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। डीएसपी शिवलाल बैरवा तहसीलदार दयानंद रूयल मौके पर पहुंचे और समझाइश के प्रयास किए। अधिकारियों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने, परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम हो पाया। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने शव लिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

मृतक के शरीर पर नहीं थे चोट के निशान

पुलिसका कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। केवल पीछे की तरफ हल्की खरोच थी जो गिरने से भी लग सकती है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। हत्या के संदेह को लेकर पुलिस मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

ईंटभट्टों पर मजदूरी करता था रघुवीर

रघुवीरउसकी प|ी ईंट भट्टों पर मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले वह गांव से मजदूर लेने के लिए यहां आया था। उसकी प|ी हरियाणा में ही ईंट भट्टे पर थी।

घटनास्थल पर जांच करती पुूलिस।