पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांवट में शौचालय बनाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

कांवट में शौचालय बनाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांवट | कस्बेके बस स्टैंड पर शौचालय बनाने की मांग को लेकर व्यापरियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि सरपंच को कई बार अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दे रही हैं। प्रतिदिन स्टैंड पर हजारों की तादाद में यात्रियों का आवागमन होता रहता है। सुविधा घर नहीं होने से महिलाओं को शर्मिदगी का सामना करना पड़ता है।

व्यापारी राकेश शर्मा, धर्मेंद्र राव, महेंद्र कुमार, बाबूलाल सामोता, दुर्गाप्रसाद, शंकरलाल, बाबूलाल टेलर, मुकेश कुमार मनोज कुमार सहित अन्य ने पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर बस स्टैंड पर शौचालय बनाने की मांग की। खंडेला विधानसभा क्षेत्र में कांवट ग्राम पंचायत सबसे बड़ी है, लेकिन शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं।

कांवट. गायत्री मार्केट में पंचायत के खिलाफ विरोध जताते व्यापारी

खबरें और भी हैं...