पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार ने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया : गहलोत

भाजपा सरकार ने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया : गहलोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडेला. पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खंडेला आगमन पर शुक्रवार को कांवट रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विगत एक साल में राजस्थान सरकार ने कोई उपलब्धि हासिल नहीं की और पूर्व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। फिर भी भाजपा सरकार जनता के पैसों का दुरुपयोग कर एक वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रही है। इसके विरोध में राजस्थान के समस्त शहरों में शनिवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद महादेव सिंह खंडेला, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष मील, पार्षद याकूब मलकान, डॉ. हसन फारुखी शिवदयाल तिवाड़ी सहित अनेक मौजूद थे।

खंडेला. स्वागत समारोह के दौरान संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।