- Hindi News
- रास्ते में शव रख खुलवाया मोक्षघाम का रास्ता
रास्ते में शव रख खुलवाया मोक्षघाम का रास्ता
कांवट. जुगलपुरामें श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर दो-तीन लोगों ने फसल लगा दी और उसे बंद कर दिया। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने रास्ता नहीं खुलवाया। शनिवार को गांव में एक महिला की मौत हो गई। श्मशान घाट तक रास्ते में फसल खड़ी होने के कारण लोगों ने शव रास्ते में रखकर एसडीएम तहसीलदार खंडेला को सूचना दी, लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। करीब दो घंटे बाद गांव के लोग सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने रास्ते से फसल मेड़ को हटाकर रास्ता बनाया और शव को मोक्षधाम तक पहुंचाया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। तब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सेवा समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने बताया कि मोक्षधाम के बंद रास्ते को लेकर प्रशासन गांवों के संग अभियान रात्रि चौपाल में शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।