पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 और मौतें, दो रेजीडेंट डॉक्टरों को भी स्वाइन फ्लू

5 और मौतें, दो रेजीडेंट डॉक्टरों को भी स्वाइन फ्लू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 और मौतें, दो रेजीडेंट डॉक्टरों को भी स्वाइन फ्लू

प्रदेशमें स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को एसएमएस अस्पताल में दो, डूंगरपुर, बीकानेर और जोधपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में इस साल अब तक 111 मौतें हो चुकी हैं। जयपुर में 29 मौतें हो चुकी हैं। दूसरी ओर एसएमएस अस्पताल के दो रेजीडेंट में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डॉ. राजू कदम और डॉ. मुकेश असवाल में स्वाइन फ्लू के बाद उपचार ले रहे हैं।



उधर, जयपुर के एसएमएस अस्पताल, कांवटिया, जयपुरिया, गणगौरी अस्पताल में डॉक्टर्स, रेजीडेंट और स्टाफ के लिए केवल साधारण मास्क उपलब्ध हैं। ऐसे में डॉक्टर्स, रेजीडेंट और नर्सिंग स्टाफ इन्हीं को लगाकर उपचार कर रहे हैं।





नियमानुसार अस्पतालों में स्वाइन फ्लू का उपचार करने वाले स्टाफ और डॉक्टर्स को एन-95 मास्क उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन अस्पतालों में यह खत्म हो चुके हैं।