संकेत बोर्ड लगाने की मांग
कांवट| कस्बेसे खेतड़ी-जयपुर राजमार्ग बाईपास पर ग्रामीणों ने संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के बाईपास मार्ग के दोनों ओर संकेत चिह्न बोर्ड नहीं लगा होने के कारण भारी वाहन कस्बे में प्रवेश कर जाते हैं। इससे बाजार में हर दिन ट्रैफिक जाम हो जाता है। भारी वाहन ड्राइवरों को तंग मार्ग से वाहन निकालने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अतिशीघ्र राजमार्ग पर संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है।