पशु उपचिकित्सालय खुलवाने की मांग
पशु उपचिकित्सालय खुलवाने की मांग
खंडेला.ग्रामपीपलोदा का बास के ग्रामीणों ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री को पत्र भेजकर पशु उपचिकित्सालय खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पीपलोदा का बास खंडेला, कांवट मार्ग पर तकरीबन 10 गांवों के मध्य स्थित है। इसके आसपास वन एवं पहाड़ी क्षेत्र होने से गांवों में पशुधन मवेशी अधिक संख्या में हैं। इलाज बीमारियों की रोकथाम एवं प्रजनन संबंधी कार्यों के लिए पशुपालकों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
आयुर्वेदअस्पताल खुलवाने की मांग : पलसाना.ग्राम पंचायत ठीकरिया के आदर्श ग्राम शाहपुरा में आयुर्वेद अस्पताल खुलवाने के लिए ग्राम विकास समिति शाहपुरा ने चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन दिया है। समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि गांव करीब तीन किमी में फैला हुआ है। उपस्वास्थ्य केंद्र के अलावा चिकित्सा की अन्य कोई व्यवस्था नहीं है।