पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजीतगढ़ पीजी काॅलेज का परीक्षा केंद्र कांवट करने पर किया विरोध

अजीतगढ़ पीजी काॅलेज का परीक्षा केंद्र कांवट करने पर किया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीतगढ़ | दिवरालारोड स्थित श्री गणपत राम मेमोरियल शिक्षा समिति के अधीन संचालित अजीतगढ़ पीजी काॅलेज का परीक्षा केंद्र कस्बे से 30 किलोमीटर दूर कांवट कर देने के कारण शुक्रवार को काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने रोष जताकर राजस्थान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर सेंटर अजीतगढ़ रखने की मांग की। ज्ञापन में लिखा है कि अजीतगढ़ पीजी काॅलेज ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। इसमें करीब 2500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कई वर्षों से इस महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र अजीतगढ़ में स्थित अन्य काॅलेजो में ही आता है।

खबरें और भी हैं...