पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी सप्ताह के तहत हुई प्रतियोगिता

हिंदी सप्ताह के तहत हुई प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीकॉलेज राशमी में हिंदी साहित्यिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 17 सितंबर तक अंतरमहाविद्यालय स्तरीय निबंध, सामान्यज्ञान, कविता, आशुभाषण प्रतियोगिता हुई। हिंदी साहित्य समिति प्रभारी एन गोस्वामी ने बताया कि उदघाटन समारोह की अध्यक्षता कॉलेज निदेशक डॉ. दिनेश ललकार ने की। निबंध में प्रीती पाराशर, कविता में किशन सिंह, आशुभाषण में रुबीना, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मी ग्रुप प्रथम रहा।

चिकारड़ा| राउमाविमें साहित्यिक प्रतियोगिता हुई। मुख्य वक्ता शिक्षाविद जेआर टेलर नंदलाल बोहरा थे। संस्था प्रधान रमेश सोनी, शिक्षक छोगालाल जाट, भैरूलाल जटिया, निर्मला भट्ट मौजूद थे। संचालन मनीष अग्रवाल ने किया।

कपासन| राजकीयमहाराणा उमावि में कविता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता स्कूल सभागार में हुई। इसमें नोडल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्राचार्य जीएल पाटीदार थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान ओमप्रकाश चुलैट ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ व्याख्याता सोरन सिंह राजपूत ने भाग लिया। निर्णायक रामसिंह चूंडावत, जगदीशचंद्र कुम्हार जगदीश चंद सुथार थे। कविता में मांगीलाल, वाद-विवाद में रानू बंजारा, निबंध में महिमा उपाध्याय ने भाग लिया। श्रुतिलेख प्रतियोगिता गुरुवार शुक्रवार को विचार गोष्ठी होगी।