हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित
कपासन. आरएनटीकॉलेज कपासन में लॉयंस क्लब एसबीबीजे शाखा की ओर से हिंदी दिवस पर अंतर स्कूली एवं कॉलेज स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम संयोजक लॉयन सुल्तान सिंह कोठारी ने बताया कि शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत आठवीं कक्षा तक छात्रों को अनुत्तीर्ण नहीं करना उचित एवं अनुचित विषय पर प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि एसबीबीजे के सहायक महाप्रबंधक एनके सोमानी थे। अध्यक्षता लॉयंस क्लब अध्यक्ष डॉ. वसीम खान ने की। विशिष्ट अतिथि एसबीबीजे शाखा प्रबंधक मदन वीरवाल , क्लब सचिव अनिल चंडालिया, आरएनटी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएल मारू थे। निर्णायक मोहनलाल सुखाडिय़ा युनिवर्सिटी उदयपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन नंदवाणा, महाराणा राजकीय उमावि कपासन के व्याख्याता रामसिंह चूंडावत, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद शर्मा थे। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम हैप्पी पब्लिक स्कूल की छात्रा कीर्ति गौड़, दूसरा स्थान पब्लिक स्कूल की छात्रा नुसरत पठान एवं तीसरा स्थान दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल कपासन की छात्रा नेहा चपलोत ने प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान आरएनटी इंस्टीट्यूट ऑफ बीएसटीसी प्रथम वर्ष के विनोद सिंह चारण, दूसरा स्थान आरएनटी पीजी कॉलेज की दीपिका सिंह एवं तीसरा स्थान आरएनटी कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन की मीनल अग्रवाल रही।
राशमी.एमडीकॉलेज में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ निबंध प्रतियोगिता से शुक्रवार को हुआ। शनिवार को हिंदी भाषा में कहानी, संस्मरण विषय पर कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूबिना ताजक, दूसरा स्थान सृष्टि व्यास रही। संचालन एमएम अहीर ने किया। कॉलेज निदेशक डॉ. दिनेश ललकार ने आभार जताया।
बिनोता.राउप्राविजावदा द्वितीय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरालाल मेनारिया थे। अध्यक्षता गोपाललाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि मनोहर मेनारिया थे। निबंध प्रतियोगिता में संगीता जोशी प्रथम, कविता पाठ प्रतियोगिता में काजल धाकड़ प्रथम रही। कार्यक्रम में हिंदी विषय के शिक्षक राकेश कुमार का सम्मान किया। इसी प्रकार राउमावि में प्रधानाचार्य मोहम्मद राशिद की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता हीरालाल लुहार थे।
चित्तौड़गढ़.जवाहरनगरपब्लिक स्कूल बोदियाना में हिंदी दिवस मनाया। संस्था प्रधान तबस्सुम ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका परिणाम सोमवार को जा