पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए की धनराशि एकत्रित

बाढ़ पीड़ितों के लिए की धनराशि एकत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन. कश्मीरके बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों से धन संग्रहण किया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार आचार्य के अनुसार भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सत्यनारायण आचार्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव जिला उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह शक्तावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नपा, मोमिन मोहल्ला, आगरिया चौक, कुम्हार मोहल्ला, गांधी चौक, पिपली बाजार, नया बाजार, पुराना बस स्टैंड क्षेत्रों में आम जन से धन संग्रहण किया। जिला महामंत्री प्रदीप लढा, सीपी नामधराणी , नपा उपाध्यक्ष दिलीप व्यास, जगदीश सुथार, चांद दीप बग्गा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। रविवार को भी नगर के शेष क्षेत्रों से धन संग्रहण कर राशि एसडीएम को सौंपी जाएगी।

न्यूज इनबॉक्स .

कपासन. कस्बेमें धन संग्रह करते भाजयुमो कार्यकर्ता।