वॉलीबाल प्रतियोगिता
निम्बाहेड़ा. राष्ट्रीयदशहरा मेला प्रांगण में रविवार दोपहर 12 बजे वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। संयोजक सोहनलाल माली ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से अशोक वाटिका के पास जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होगी।
कपासन.दशहरामेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार सुबह आठ बजे पुराना पब्लिक पार्क में शुरू होगी। प्रभारी नरेश खटीक ने बताया कि प्रतियोगिता में विस क्षेत्र की 13 टीमें भाग लेंगी।