पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपासन में चौधरी बने प्रधान

कपासन में चौधरी बने प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़। पूर्वपंस सदस्य भैरूलाल चौधरी शनिवार को प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। चौधरी के प्रधान बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

चौधरी ने भाजपा के शोभालाल भट्ट को तीन मत से हराया। कुल 15 मतों में से चौधरी को नौ भट्ट को छह मत मिले। दोनाें दल में किसी तरह क्रास वोटिंग नहीं हुई। दोपहर तीन बजे मतदान करने के लिए कांग्रेस के भैरूलाल चौधरी राजेंद्र गोठवाल के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद भाजपा के प्रधान प्रत्याशी शंभूलाल भट्ट कैलाशचंद अहीर पहुंचे। आधा घंटा बाद कांग्रेस के सात सदस्य एक साथ वोट डालने पहुंचे। चार बजे भाजपा के शेष चार सदस्य भी वोट डालने पहुंच गए। मतगणना के बाद आरओ गीतेश श्री मालवीय ने चौधरी को विजेता घोषित कर शपथ दिलाई। इधर बाहर खड़े सैकडों समर्थकों ने नारेबाजी आतिशबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष आरडी जावा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विनोद बारेगामा, राजीव सोनी, घनश्याम बारेगामा, बालू चित्तोडिया, पूर्व प्रधान देवकिशन जाट सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौधरी के बाहर आते ही समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर फूल मालाओं से लाद दिया। उन्हें खुली जीप में बिठाकर नारेबाजी करते हुए सांवलिया चौराहा स्थित कार्यालय तक लाया गया। चौधरी ने कार्यकर्ताओं समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो उनकी आशाओं पर खरा उतरते हुए कार्य कर नया इतिहास रचेंगे।

भैरूलाल चौधरी

कपासन. नतीजे के बाद जश्न मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक।