पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर विचार मंच के खोईवाल अध्यक्ष

अंबेडकर विचार मंच के खोईवाल अध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकरविचार मंच संस्थान की साधारण सभा रविवार को पूरणसिंह मौर्य जयपुर एवं पूर्व संरक्षक कन्हैयालाल श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें सर्वसम्मति से सुरेश खोईवाल को नया जिलाध्यक्ष चुना गया।

संस्थापक संरक्षक छगनलाल चांवला की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में संगठन की अब तक की प्रगति आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया। अजा-जजा महासंघ से संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्ष कमल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष कालूराम खटीक, हंसराज सालवी, दिनेश सालवी, प्रेम रेगर, रोशन मेवाड़ी, एकता मंच के गणेश खटीक, रविंद्र बैरवा, भील समाज के रमेश भील, मीणा समाज अध्यक्ष शिवराज मीणा, अंबेडकर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रतनलाल खटीक, रतनलाल सोलंकी, छोगालाल रैगर की उपस्थिति में हुए चुनाव में जिलाध्यक्ष सुरेश खोईवाल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी मेघवाल को निर्विरोध मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी विस्तार में जिला उपाध्यक्ष रोशन मेवाड़ी कपासन एवं हिंदुस्तान जिंक के बीएल घारू, महामंत्री गणेशलाल खटीक, मनोहरलाल बुनकर को मनोनीत किया गया। मीटिंग में चैनराम बादल, अब्दुल रशीद, प्रकाश खटीक, छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश, राकेश खटीक, सीएल कोहली, वेलफेयर सोसायटी के हातिम नीलगर, गोवर्धनलाल पलिया, नरेंद्र लोठ, दिलीप खटीक, धोबी समाज के प्रवीण धोबी, माधवसिंह मीणा, मदनलाल रैगर, मीना जीनगर, दिव्या चनाल, शांतिलाल खटीक ने विचार रखे।

िचत्तौड़गढ़ | स्वर्णकारसमाज के निर्वाचित सदस्य।

चित्तौड़गढ़. श्रीमेढ़क्षत्रिय स्वर्णकार समाज विकास एवं जागृति संस्थान के चुनाव स्वर्णकार पंचायती नोहरे लालमठ के पास संपन्न हुए। प्रमुख जिलाध्यक्ष गोविंद मंलेंडिया, संरक्षक राधेश्याम टांक, बंशीलाल मलेंडिया एवं बरदीचंद मलेंडिया के नेतृत्व में सर्वसम्मति से अध्यक्ष नाथूलाल माली, उपाध्यक्ष प्रहलाद कडेल, मंत्री बसंतीलाल मलेंडिया, महामंत्री राजाराम रूणवाल, कोषाध्यक्ष अर्जुन मलेंलिया, योजना मंत्री सूर्यप्रकाश मलेंडिया, संगठन मंत्री संजयकुमार मलेंडिया, केदारमल रूपाहेली वाले, राजकीय कार्यमंत्री राजेंद्र तुनगर, विनय कुमार बरोडिया को मनोनीत किया गया। इधर जिलाध्यक्ष गोविंद का समाज के लोगों ने स्वागत किया।

िचत्तौड़गढ़ | सभामें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के साथ संस्था के सदस्य।

खबरें और भी हैं...