मातृ सम्मेलन आयोजित
कपासन | आदर्शविद्या निकेतन मावि द्वारा मातृ सम्मेलन हुआ। समारोह में मुख्य वक्ता जैन साध्वी हर्ष प्रज्ञा ने कहा कि मां का स्थान सर्वोपरी होता है।
उन्होंने कहा कि माता-पिता स्वयं संस्कारित बने एवं अपने बच्चों को संस्कारवान बनाए। विशिष्ट अतिथि रामस्नेही संप्रदाय के संत अखनेरा महाराज थे। अध्यक्षता पार्षद मीना दाधीच ने की। संचालन आचार्य आशा प्रियंका खटीक ने किया। प्रधानाचार्य दिनेश भट्ट एवं पद्मा दाधीच ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आभार रामद्वारा मंडल सदस्य सत्यनारायण सोमानी ने जताया।