पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुणवाल बने समाज अध्यक्ष

रुणवाल बने समाज अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | मेवाड़मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नगर के चुनाव मतदान से हुए। इसमें नगर अध्यक्ष नंदकिशोर रुणवाल ने 36 मतों से विजय प्राप्त की। जबकि नवयुवक अध्यक्ष दिनेश सोनी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी तहसील अध्यक्ष लालचंद सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज मंदिर परिसर के सभागार में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, अशोक खजवाणिया, श्यामलाल बुलकंद अमृतलाल सोनी की उपस्थित में मतदान हुआ। 65 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। एक मत खारिज हुआ।