मेले में लॉटरी विजेता को पुरस्कार वितरण
गांवदोवनी में श्री बालाजी के तीन दिवसीय मेले समापन समारोह आयोजित हुआ। लॉटरी प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण किए।
मेला सचिव रतन सालवी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता पूर्व सफाई आयोग अध्यक्ष आरडी जावा ने की तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश महासचिव रोशन मेवाड़ी थे। विशिष्ट अतिथि मेवाड़ी ने लोगों से डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठित रहने, संघर्ष करने शिक्षित बनने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष जावा ने भी विचार व्यक्त किए। समापन समारोह में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें लक्ष्मणसिंह रावर एवं मानाराम एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में लॉटरी प्रतियोगिता में विजेताओं का पुरस्कार दिए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान देवकिशन जाट, बालू चित्तौडिय़ा, रतन सुखवाल, पवन शर्मा, रामेश्वर महाराज, कमलेश बाबू, भैरूलाल सालवी, रतनलाल गुर्जर, रंगलाल बैरवा, गोपाल शर्मा, राजकुमार जैन, छगन गुर्जर सहित कई लोग उपस्थित थे। संचालन रतनलाल उपाध्याय ने किया।
दोवनी मेले का समापन