निर्माण कार्यों के उदघाटन
भीलवाड़ा में श्री जैन दिवाकर धाम में रविवार को माधवनगर में दिवाकर धाम में नवनिर्मित जैन दिवाकर अतिथि गृह एवं जैन दिवाकर गौतम लब्धि गृह एवं ध्यान केंद्र का उदघाटन होगा। इसमें नगर से 100 श्रावक-श्राविकाएं भाग लेंगे।
जैन नवयुवक मंडल कपासन संरक्षक सूर्यप्रकाश सिरोया ने बताया कि महासती डॉ. सुभाषा मसा का 17 दिसंबर सुबह सवा नौ बजे पार्श्वनाथ जयंती पर कपासन स्थित अंबेश सौभाग्य स्वाध्याय भवन में प्रवचन देंगे।