आज बिजली बंद रहेगी
कपासन | क्षेत्रके विभिन्न गांवों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता एसएन सांचोरा ने बताया कि 132 केवी कपासन पर आवश्यक रखरखाव के कारण 33 केवी उमंड हथियाना फीडर से लगने वाले गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सिंहपुर फीडर धमाना जीएसएस से लगने वाले गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 से से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।