पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों गावों में पिलाया काढ़ा

स्कूलों गावों में पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | रामाविआं वलहेड़ा में डॉ. सौरभ हाड़ा राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय आंवलहेडा द्वारा स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव उपचार के बारे में छात्रों को आवश्यक जानकारी दी। स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए विद्यालय में काढ़ा बनाकर पिलाया तथा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिक्षक नारायणलाल भाट, ओमप्रकाश टेलर, नीमा गुजराती, सरवर हुसैन ने सहयोग दिया। डॉ. हाड़ा ने आंवलहेड़ा ग्रामपंचायत की आेर से ग्रामवासियों को काढ़ा पिलाया। संस्था प्रधान विनोद तलेसरा ने आभार व्यक्त किया।

विवेकानंद सीनियर सेकंडरी इंग्लिश स्कूल गांधीनगर में काढ़ा पिलाया गया। संस्था निदेशक दिनेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल एवं संस्था प्रधान सुमन अग्रवाल ने छात्रों को मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय बताए।
काढ़े का निर्माण मेवाड़ आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा किया गया। सिंहपुर में पेंशनर्स समाज एवं राजकीय आयुर्वेद औषधालय के तत्वावधान में बस स्टैंड पर डा. परमेश्वर पालीवाल के निर्देशन में सुनील सोमानी एवं छोगालाल शर्मा द्वारा काढ़ा तैयार कर लोगों को पिलाया गया। बद्रीलाल समदानी एवं रमेश शर्मा ने सहयोग दिया।

स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए राजकीय आयुर्वेद औषधालय चौगावड़ी परिसर में काढ़ा पिलाया गया। राउमावि, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल तथा राप्रावि नोला गाडरी का खेड़ा में विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। काढ़े का निर्माण औषधालय प्रभारी डा. विनोद गंधर्व ने किया इस अवसर पर डालचंद्र जाट, उंकारलाल जाट, भंवरलाल जाट, राजकुमार जैन, शंकरलाल जाट सहित ग्रामीण मौजूद थे।

चित्तौड़गढ़. मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. महावीर सक्सेना तथा वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में यात्रियों को काढ़ा पिलाया जाएगा। यह जानकारी यूनियन के शाखा सचि्रव दिनेशचंद्र दशोरा ने दी।

कपासन | भारत विकास परषिद की काढ़ा वितरण करते हुए परिषद के सदस्य।