पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों में पदभार ग्रहण

पंचायतों में पदभार ग्रहण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन| जिले भर में इन दिनों ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों के पदभार ग्रहण करने का सिलसिला जारी है। नए सरपंच, उपसरपंच अौर वार्ड पंच कहीं धूम धडाके से तो कहीं सादगी पूर्वक पंचायत की कमान संभाल रहे हैं।

जालमपुरा में सरपंच कन्हैयालाल डूंडी, उपसरपंच मीनाकंवर सहित वार्डपंचों ने कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख लीला जाट विशिष्ट अतिथि उपप्रधान सीपी नामधरानी, पूर्व उपजिला प्रमुख मीठूलाल जाट, भाजपा जिला प्रवक्ता रघु शर्मा, ग्रामीण मंडल महामंत्री हरिसिंह जाट, लालसिंह डूंडी, सेमलिया सरपंच लेहरुलाल गाडरी, शिव शर्मा, गौरव त्यागी, शेखर शर्मा थे। अध्यक्षता प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़ ने की। संचालन जयश्री त्रिवेदी ने किया। चिकारड़ा. ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच कृष्णा सोनी ने विधिवत पदभार संभाला।

उपसरपंच रोडीलाल खटीक सहित वार्डपंच, ग्रामीण सचिव अनिल दक ने प्रतिवेदन रखा।

बड़ीसादड़ी| करजूमें सरपंच बालूलाल मेघवाल ने पदभार संभाल कर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढा पिलाया।

जुलूस के साथ पहुंची सरपंच

जाशमा| सरपंच राजदेवी संजेती काे ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर पदभार ग्रहण के लिए पंचायत तक पहुंचाया। पंचायत भवन को सजाया गया। उपसरपंच किशनलाल माली, वार्डपंच मदनलाल जाट, भारतीय, भगवानलाल, टीना सुथार, किशन माली, संजय सेन, कमला देवी, बोती देवी, लोकेश यादव, पुष्पा जाट, मोनिका शर्मा, बद्री कुम्हार, शंकरलाल बैरवा, पंस सदस्य पुष्पादेवी जाट मौजूद थे।

कनेरा में बहू ने संभाला काम

कनेरा| पूर्व सरपंच गोपाल धाकड़ की 25 वर्षीय पुत्रवधू पार्वती धाकड़ ने पंचायत में हवन, अनुष्ठान कर पदभार संभाला। जिप सदस्य रामचंद मालवीय, पंस सदस्य सुरेशचंद काबरा, शिवनारायण धाकड़, बाबूलाल भांबी, उपसरपंच मोनू मारु सहित वार्डपंचों का स्वागत किया गया।

जयकारों के साथ पहुंचे पंचायत

भदेसर| असावरा माता में युवा सरपंच अशोक रायका ने प्रधान लालसिंह गरदाना की उपस्थिति में पदभार संभाला। सचिव मुकेश मीणा, पटवारी उदयलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। धीरजी का खेडा में सरपंच सीमा रेबारी ने सचिव भीमराज जायसवाल, पटवारी आजाद पाेरवाल ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ जयकारे लगाते हुए पंचायत पहुंच कर पदभार संभाला।

गंगरार| सुवाणिया में सरपंच पद पर सीमा बलाई ने वैदिक मंत्रों पूजन के साथ बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।

समारोह में पूर्व सरपंच हीरा लाल मेनारिया, मोहनी बाई मेनारिया, मंडी डायरेक्टर परथू जाट, भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवीलाल सालवी, सचिव प्रेमसिंह राणावत, सह सचिव भैरूलाल तेली सहित ग्रामीणों ने सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंचों का स्वागत किया।

डूंगला| ईडरामें सरपंच वीणा देवी शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। सांसद सीपी जोशी, विधायक गौतम दक, प्रधान मुकेश खटीक, जिला परिषद सदस्य ताराचंद मेघवाल, उपप्रधान वंदना वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य कलादेवी शर्मा, पूर्व विधायक छगनलाल सिसोदिया, पूर्व प्रधान गणपत सिंह चूंडावत, पूर्व उपप्रधान लक्ष्मीलाल मेनारिया, डूंगला सरपंच अशोक गौड़, संगेसरा सरपंच कुंदन खेरोदिया, उप सरपंच तेजसिंह, लोठियाना पूर्व सरपंच सुरेशदास वैरागी, ईडरा के पूर्व सरपंच भंवरलाल मीणा मौजूद थे। संभाला।

आदर्श पंचायत बनाने का लिया संकल्प

कपासन| हथियाना में सरपंच कालूलाल जाट ने समारोहपूर्वक पदभार ग्रहण किया। प्रधान भैरूलाल चौधरी, उपप्रधान दुर्गाशंकर तिवाडी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। भूपालसागर. भूपालनगर में दूसरी बार सरपंच बने कैलाश सालवी ने पूजा अर्चना कर पदभार संभाला। सचिव दिनेशदास वैष्णव पटवारी धुलाराम विश्नोई, भूपालसागर सरपंच पुरषोतम टांक आदि ने स्वागत किया। संचालन भंवरलाल सालवी ने किया। कानाखेडा में सरपंच बने सेवानिवृत व्याख्याता भैरूलाल जाट ने पदभार संभाल कर आदर्श पंचायत बनाने की बात कही।

कनेरा| पदभार ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते ग्रामीण।

डूंगला| घूंघट में पदभार ग्रहण करतीं सरपंच वीणा देवी शर्मा।