20 जनों के बत्तीसी लगाई
कपासन | नानेशनगरदांता में आचार्य श्रीनानेश समता विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित मोहनलाल पारख-नाैखा द्वारा निर्मित आचार्य श्रीनानेश दंत अस्पताल में शनिवार को निशुल्क बत्तीसी शिविर लगा। शिविर में 145 रोगियों की जांच कर 20 जनों के बत्तीसी लगाई गई। संस्थान के पीआरओ मदन चंडालिया ने बताया कि नानेश दंत अस्पताल, पेसेफिक दंत कॉलेज एवं पेसेफिक दंत अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ. एसएम धाकड़, डॉ. कैलाश असावा, डॉ. मनीष चढ्ढा देवेंद्र ने रोगियों की जांच की। ट्रस्ट के उप महाप्रबंधक सोहनलाल अग्रवाल के निर्देशन में ट्रस्ट के कार्मिकों ने सेवा दी।
चित्तौड़गढ़| श्रीनीलमणि सर्व सेवा संस्थान एवं मधुबन गौ सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। संस्थापिका नलिनी नीलमणि ने बताया कि शिविर में डा. योगेश व्यास (आयुर्वेद) डा. गजेंद्र सिंह (दंत रोग), डा. मिलन शर्मा (दंत रोग), दर्शना मेहता द्वारा एक्युप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति द्वारा कई मरीजों को लाभांवित किया। संस्था सचिव कनक लता ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों को संस्था द्वारा सम्मानित किया।
कपासन | चिकित्साशिविर में रोगी के दांतों की जांच करते डॉक्टर।