पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन जगह दशहरा मेले का शुभारंभ आज

तीन जगह दशहरा मेले का शुभारंभ आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयदशहरा मेला का गुरूवार शाम साढ़े सात बजे मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी आतिशबाजी के बीच मेला प्रांगण के मुख्य द्वार पर मौली बंधन खोलकर विधिवत मेला का उदघाटन करेंगे। अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा करेंगे।

नपा एवं मुख्य मेला कमेटी अध्यक्ष ममता शारदा एवं संयोजक पारसमल पारख ने बताया कि उदघाटन के उपरांत विधायक कृपलानी एवं अतिथि मेला प्रांगण का भ्रमण करते हुए अशोक वाटिका के पास स्थित रामलीला मंच पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर रामलीला का शुभारंभ करेंगे। रामलीला मंच पर श्री ब्रजराज रासेश्वरी रामलीला रासलीला संस्थान मथुरा के कलाकारों का स्वागत किया जाएगा। कृपलानी एवं नवलखा मीरा रंगमंच पर 10 दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यक कार्यक्रमों की श्रृंखला का भी उदघाटन करेंगे। सुबह 10 बजे अशोक वाटिका में नवरात्रा घट स्थापना का कार्यक्रम होगा। मीरा रंगमंच पर पहले दिन गुरूवार को दिव इवेंट्स मैनेजमेंट का चित्तौडगढ आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ जयपुर एवं मुंबई के डांस ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

कन्नौज| सावामें अंबामाता मंदिर परिसर में दशहरा मेला गुरुवार से शुरू होगा। मंदिर ट्रस्ट एवं ग्रामवासियों की ओर से धार्मिक आयोजन के तहत प्रथम दिन आदित्य सीमेंट आदित्यपुरम द्वारा नवनिर्मित धर्मशाला का उदघाटन मुंगाणा धाम के महंत चेतनदास महाराज द्वारा शाम सात बजे किया जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष सरपंच मोहनलाल पूर्बिया, महामंत्री रतनलाल टांक ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिदिन रात आठ बजे से रामलीला होगी। 26 से 28 तक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी। एक अक्टूबर को कवि सम्मेलन होगा।

कपासन| नगरपालिका की ओर से दशहरा मेले का आगाज गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम परिसर में शाम सात बजे होगा। मेला कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सुशीला जीनगर होंगी। अध्यक्षता नपा अध्यक्ष प्रमोद मोदी करेंगे। उदघाटन विधायक अर्जुनलाल जीनगर करेंगे।