कपासन | तुर्कियाखुर्द स्थित मां चामुंडा माता मंदिर पर मंगलवार रात नौ बजे से भजन संध्या एवं आर्केस्ट्रा का आयोजन होगा। पूर्व सरपंच बद्रीलाल जाट ने बताया कि चामुंडामाता नवयुवक गरबा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांवलिया म्युजिकल ग्रुप के कलाकार प्रस्तुति देंगे।