पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीवाना शाह की मजार पर पेश की चादर

दीवाना शाह की मजार पर पेश की चादर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | सूफीसंत हजरत दीवाना शाह (रअ ) की मजार शरीफ पर वक्फ बोर्ड ऑफ मुस्लिम राजस्थान जयपुर के चेयरमैन लियाकत अली खां ने चादर फूल पेश कर देश में अमन, चैन, खुशहाली की दुआ की। दरगाह कमेटी सेक्रेट्री मोहम्मद यासीन ने बताया कि आस्ताना आलिया में चेयरमैन का सैयद अख्तर अली, असलम शेख ने दस्तारबंदी कर स्वागत किया तथा दरगाह के बुलंद दरवाजे के दोनों तरफ चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। हाजी अब्दुर्रहमान, अब्दुल वहीद अंसारी, हाजी अब्दुल करीम, एसएमसी अध्यक्ष मंसूर अहमद अशरफी उपस्थित थे।

कपासन| हजरतदीवाना शाह की मजार पर दुआ करते वक्फ बोर्ड चेयरमैन।