पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी

एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांवलियाजी | राउमाविमंडफिया के तत्वाधान में कस्बे में 59 वी एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के संयोजक मिठुलाल रैबारी एवं मुख्य निर्णायक जगन्नाथ सिंह चौहान ने बताया कि 200 मी. दौड़ में राउमावि कपासन के माधवलाल माली प्रथम राउमावि बानसेन के रामनारायण गाडरी द्वितीय, 800 मीटर में राउमावि बानसेन के आजाद मोहम्मद प्रथम धर्मराज जाट द्वितीय तथा छात्रा वर्ग में सुनीता सुखवाल प्रथम स्थान पर रही। 1500 मीटर छात्रा वर्ग में राउमावि बानसेन की अनिता सुखवाल प्रथम रही। 5000 मीटर मे राउमावि भादसोड़ा के युवराज सिंह राठौड़ प्रथम राउमावि बानसेन के हिम्मत द्वितीय, लंबी कूद में राउमावि कनेरा के अनिल नायमा प्रथम राउमावि भादसोड़ा के गोपाल नायक द्वितीय, त्रिकूद में राउमावि बानसेन का पीरू मोहम्मद प्रथम राउमावि भादसोड़ा का सुनील अचारत द्वितीय तथा छात्रा वर्ग में राउमावि बानसेन की संतोष सुखवाल प्रथम रही। गोला फेंक में महेश ज्ञान मंदिर कपासन के सुनील जाट प्रथम राउमावि कनेरा के अनिल नायमा द्वितीय, तश्तरी फेंक में महेश ज्ञान मंदिर कपासन के सुनील जाट प्रथम राउमावि कपासन के राधेश्याम जाट द्वितीय तथा छात्रा वर्ग में राउमावि कपासन की पूजा सुखवाल प्रथम रही।

कपासन| जिलास्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की। अध्यक्षता एडीईओ राजेंद्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, वसीम खान, सरपंच भागीरथ जाट, राकेश लढ्ढा, मदन सिंह बीईईओ मोहनलाल सादू थे। प्रतियोगिता सह संयोजक मांगीलाल भील ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 ब्लाक के 250 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।