राेगों से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा
जिलेमें मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में काढ़ा पिलाया गया।
बोरदा में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय पर मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए पंचायत मुख्यालय पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं ग्रामवासियों को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर सरपंच पप्पूलाल गुर्जर, विद्यालय समिति अध्यक्ष खेमराज मीणा, आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी मोहनलाल पटेल, अध्यापक बाबूलाल मीणा, घनश्याम जोशी, भगवानसिंह रावत मौजूद थे।
मार्बल व्यवसायी संस्थान के तत्वावधान में रिको औद्योगिक क्षेत्र में काढ़ा पिलाया गया। अध्यक्ष विपिन नाहर ने बताया कि काढ़े के निर्माण एवं वितरण में मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज के आयुर्वेद विभाग के प्राचार्य नटवर शर्मा, रमेश नागौरी, राकेश चोपड़ा, निर्मल बाफना, नरेंद्र डाड, प्रवीण खमेसरा, सतीश गदिया कॉलेज छात्राओं का सहयोग रहा। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख लीला जाट ने काढ़ा वितरण किया। ग्राम पंचायत गिलूंड में काढ़ा पिलाया गया, जिसमें सरपंच हेमराज भाेई, उपसरपंच कालूराम डांगी, राउमावि गिलूंड के प्राचार्य, ग्राम रोजगार सहायक आयुर्वेदिक कंपाउंडर तथा गांव के लोगों ने सहयोग दिया। काढ़े का वितरण कैलिबर अकेडमी सीनयर सेकेंड्री स्कूल, मां सांई स्कूल में छात्रों को किया गया। काढ़े का निर्माण सांवलियाजी सामान्य चिकित्सालय के आयुर्वेदिक चिकित्सक महावीर सक्सेना एवं अनिल सिसोदिया द्वारा किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने सभी संस्था प्रधानों से आह्वान किया है कि चिकित्सालय से बच्चों को काढ़ा पिलाने के लिए निशुल्क प्राप्त करें। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा प्रभारी डा. भारती सिंघला ने बताया कि चिकित्सालय से स्वाइन फ्लू के बचाव एवं प्रतिरोधात्मक दवाई निशुल्क प्राप्त की जा सकती है।
कपासन|बचपनप्ले स्कूल एवं एनएसएस इकाई के तत्वावधान में सुबह 11 बजे से सर्वरोग क्वाथ शाही काढ़ा का वितरण किया गया। आरएनटी कॉलेज के निदेशक डा. वसीम खान स्कूल की निदेशिका नीमा खान ने बताया कि बीएसटीसी, शिक्षा शास्त्री, बीएड, बीएससी के विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। शाही काढ़ा स्टेशन पांडोली के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी महेंद्र मोहन दाधीच, कपासन के आयुर्वेदिक चिकित्सक मुरलीमनोहर जोशी, अजमेर के पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी रमेश शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डा. ओपी सुखवाल, राकेश जीनगर, हीरालाल अहीर के निर्देशन में बनाया गया। गोवर्धनलाल सोमानी, रामेश्वर सोमानी, छोटू नंदवाना एवं जगदीशचंद्र सुथार के तत्वावधान में राजकीय महाराणा उमावि, राबाउमावि, बाउप्रा पांडोली स्टेशन, अकादमिक स्कूल, दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के सामने काउंटर लगाकर विद्यार्थियों एवं लोगों को शाही काढ़ा पिलाया गया। भादसोड़ा कंपाउंडर, पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, स्टेशन पांडोली के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में काढ़ा बनाया गया।
गंगरार|बुधवारको उपखंड मुख्यालय स्थित अभिज्ञान पब्लिक स्कूल में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के चलते बच्चों को काढा पिलाया गया। जानकारी देते हुए संचालक शिव लाल जाट ने बताया कि बुधवार को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के चलते विद्यालय में अध्ययनरत 350 बच्चों को काढा पिलाया गया। अध्यक्ष नारायण लाल जाट, सचिव मदन लाल जाट, संस्था प्रधान राजश्री चौहान, अरविंद मराठा, सुरेश जाट उपस्थित थे।
बड़ीसादड़ी|श्रीपंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में काढ़ा पिलाया गया। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के युवा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
जाशमा|राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय में डा. में शोभना व्यास द्वारा संजीवन क्वाथ वितरण किया गया। अनोपपुरा, कानाखेड़ा, जाशमा पंचायतों में भी काढ़े का वितरण किया गया। सेवानिवृत्त सोहनलाल कुम्हार ने सहयोग दिया।
निम्बाहेड़ा|कैंचीचौराहे स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास चार हजार से अधिक लोगों को काढा पिलाया गया। डा. मुकुंद भट्ट की उपस्थिति में बज्मे सागर के सहयोग से विशेष प्रकार का काढा तैयार करा कर लोगों को वितरित किया गया। सचिव एजाज अहमद, डा कैलाश शर्मा, लक्ष्मण पटेल एवं मांगीलाल मीणा मौजूद रहे।
कनेरा|आयुर्वेदिकअस्पताल पर बुधवार को काढ़ा पिलाया गया। डा. वेदप्रकाश मीणा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण के बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा पिलाने में सुखानंद दरवाजा नवयुवक संघ ने सहयोग दिया।
काढ़ा वितरण आज
चित्तौड़गढ़.मुस्लिमवेलफेयर सोसायटी कुंभानगर-प्रतापनगर के सदर हाजी अब्दुल गनी शेख एवं ठेकेदार इकबाल अहमद के सौजन्य से कुंभानगर मस्जिद के पास दोपहर दो बजे से काढ़ा वितरण किया जाएगा।
कन्नौज.आयुर्वेदिकविभाग एवं समस्त ग्राम पंचायत वासियों के सहयोग से गुरुवार को राउमावि परिसर में सुबह 10 बजे से काढ़ा वितरण किया जाएगा।
निम्बाहेड़ा.मुस्लिमसोशल वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से डा. मुकुंद भट्ट के निर्देशन मे तैयार स्वाइन फ्लू रोग प्रतिरोधक काढा गुरुवार को सुबह नौ बजे से बस स्टैंड चौराहे पर आम नागरिकों को पिलाया जाएगा। संस्था सचिव हाजी ऐजाज अहमद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डा. अब्दुल हलीम, डा. नदीम अहमद, नसरुल्ला खान, अब्दुल्ला खान, मैकश अजमेरी, मोहम्मद शफी जैदी, जमील अहमद, जाहिद खान मौजूद रहेंगे।
ऐसेबनता है काढ़ा
शाहीकाढ़े का निर्माण करने में गोत्रिव्यादिक्वात्रेक, दशमूलक्वात्रेक, जन्मघूटीक्वात्रेक, केसर, मुनक्का, अंजीर, गुड़, कुटकी, चिरायता, नीम गिलोय, महारास्नादि क्वाथ आदि 76 प्रकार की औषधियों का मिश्रण करके बनाया जाता है। काढ़ा स्वाइन फ्लू, शोथ, जोड़ो का दर्द, ज्वर, श्वसनक ज्वर आदि बीमारियों में उपयोगी होता है।
जाशमा |राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में काढ़ा वितरित करतीं डा. व्यास।
चित्तौड़गढ़ |िरको औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को काढ़ा वितरित करते मार्बल व्यवसायी संस्थान के सदस्य।
कपासन |मौसमी बीमािरयों से बचाव के लिए काढ़ा पीतीं स्कूली छात्राएं।