सरपंचों ने संभाला काम
क्षेत्रकी विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंचों ने पदभार संभाला। हथियाना पंचायत के सरपंच कालूलाल जाट ने प्रधान भैरूलाल चौधरी, उपप्रधान दुर्गाशंकर तिवाडी, शनि महाराज आली कमेटी अध्यक्ष मदनसिंह राणावत, छगन गुर्जर, नारायणलाल जाट सहित वार्डपंच मौजूद थे। धमाना ग्राम पंचायत के सरपंच कालूलाल जाट ने प्रधान, उपप्रधान सहित पूर्व प्रधान देवकिशन जाट, सचिव रामेश्वर जाट की उपस्थिति में कार्य संभाला। ग्राम पंचायत मुंगाना में सरपंच स्नेहलता मंडोवरा ने कार्य संभाला। प्रधान चौधरी, उपप्रधान तिवाडी, देवीलाल मंडोवरा, माधवलाल लौहार, प्रकाश जाट, महेंद्र मंडोवरा, सचिव रामेश्वर जाट मौजूद थे। रूपाखेड़ी में सरपंच नर्बदा भांबी ने पदभार संभाला। उपसरपंच, भगवतसिंह चारण, वार्डपंच मौजूद रहे। पांडोली स्टेशन पंचायत में सरपंच कमला देवी जाट ने पदभार संभाला। पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहनलाल जाट, इकाई अध्यक्ष लेलापत संचेती, पंस सदस्य राधेश्याम मौड़, तुलसीराम जाट, उपसरपंच ज्योति भांड मौजूद थे।
मंगलवाड| नंगावलीपंचायत में युवा सरपंच बगदीराम कुमावत ने चारभुजा मंदिर में आशीर्वाद लेकर जुलूस के साथ पंचायत भवन पहुंच कर कार्य संभाला। जिला परिषद सदस्य ताराचंद मेघवाल, पंस सदस्य प्रकाश मेघवाल बिलोदा, पंस सदस्य गेहरीलाल जणवा, उपसरपंच मुकेश मराठा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेगडिय़ा पंचायत में सरपंच भारती वैष्णव ने घूंघट में ही कार्यभार संभालते हुए कहा कि घूंघट में ही महिला मेवाड़ की शान है। उपसरपंच किशन गुर्जर, पूर्व सरपंच पूरणमल सहित वार्डपंच मौजूद थे।