कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ता उत्साहित
जिलेभर में कई जगह आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी
भास्करन्यूज | चित्तौड़गढ़
राज्यमें विधानसभा उपचुनाव में चार में से तीन जगह कांग्रेस की जीत ने जिलेभर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया। कई जगह आतिशबाजी मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।
पीसीसी उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना, जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, महामंत्री प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा ने जिस तरह झूठे प्रचार का सहारा लिया और जनता को भ्रमित किया। उसकी पोल खुल गई है। जिला कांग्रेस कार्यालय में महामंत्री सुमंत सुहालका, नीतूकंवर भाटी, सचिव हरिशंकर पांडया, प्रवक्ता रणजीत लोठ, गोविंद शर्मा, कमल गुर्जर, देवीलाल राठौर, इस्माइल गोरी, गौतम विजयवर्गीय, कौशल बैरवा, विक्रम जाट, रामनरेश गाडरी, राकेश गारु, शंभूलाल प्रजापत, कानसिंह भाटी, करणसिंह सिसोदिया, दीपक पटवारी, प्रमोद तंवर आदि आतिशबाजी कर खुशी जताई।
निम्बाहेड़ा| कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने पेच परिसर कार्यालय पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। नगर अध्यक्ष परसराम कृपलानी, शोभाराम जाट, यूएस शर्मा रविप्रकाश सोनी, अजीत जैन, पारस आंजना, लोकेश खटीक, नितिन नागौरी, आनंद सालेचा, गिरिश मंघनानी, छगनलाल कोटवाल, जाकिर हुसैन उपस्थित थे।
डूंगला| मुख्यबस स्टैंड, सदर बाजार भूत बंगले पर मंडी चेयरमैन सुमित्रा भाणावत, पूर्व उपसरपंच उत्सव भाणावत, नारायणलाल मेनारिया, पूनमचंद मेहता, नगर अध्यक्ष प्रेमचंद तेली, सुरेश दाणी, सरपंच देवेंद्रसिंह झाला, भंवरलाल अहीर, पंस सदस्य मिट्ठूलाल प्रजापत, रामेश्वर पुरी, अमृतलाल मेहता आदि कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
भदेसर| भदेरियाभैरूजी बस स्टैंड, थाना बस स्टैंड पर चंदप्रकाश, हेमराज, रामलाल, संपतकुमार, शाबीर, हकीम, ख्यालीलाल, पारसमल सहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटी।
गंगरार| राज्यमें हुए उपचुनावों में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस के विजयी होने की सूचना पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा स्टेशन चौराहा पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त की। कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव नारायण गुर्जर, बालूराम जागेटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाघमल जाट, कमलेश शर्मा, शांतिलाल आचार्य, माधुलाल जाट, घनश्याम जोशी, गोपाल मेनारिया, बंशीदास वैष्णव सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने हर्ष जताया। इसी प्रकार पूर्व