हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिता आयोजित
जिलेभरमें हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताएं हुई।
राजकीय महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में हिंदी दिवस पर शिक्षा के माध्यम के रूप में हिंदी विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्वाति टेलर, दूसरा स्थान यश सोनी तीसरा स्थान युवराज भड़कत्या ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. एमएल पितलिया ने बताया कि विजेताओं को वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
बिनोता| राउमाविमें विचार गोष्ठी, स्वरचित कविता, निबंध प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक ओमप्रकाश टेलर थे। अध्यक्षता पीटीआई कन्हैयादास वैष्णव ने की। विशिष्ट अतिथि राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षक गोपाल व्यास, मुख्य वक्ता अरविंद भारद्वाज थे। कविता में सीनियर वर्ग में किरण माली, जूनियर वर्ग में महसूद पिंजारा, निबंध में श्रेष्ठा भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन हार्दिक जैन अशरफी मंसूरी ने किया।
कपासन| हैप्पीपब्लिक स्कूल में श्रुतिलेख प्रतियोगिता हुई। इसमें सभी कक्षाओं में प्रथम एवं दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को संजीवनी क्रेडिट सोसायटी शाखा कपासन के ब्रांच मैनेजर रतनलाल गर्ग ने पुरस्कृत किया। आरएल गर्ग ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुल्तान सिंह कोठारी ने किया।
रवींद्रनाथ टैगोर स्नातकोत्तर कॉलेज की साहित्यक समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 16 सितंबर तक विविध प्रतियोगिताएं हुई। समिति प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि उदघाटन समारोह की अध्यक्षता अतिथि प्राचार्य डॉ. आरएल मारू ने की। इस अवसर पर हिंदी सामान्य ज्ञान, पत्रवाचन, निबंध प्रतियोगिता में गणेशदास साधु, कविता पाठ आशुभाषण में धर्मराज, स्वरचित कविता में आशा तिवारी प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी राजेश शर्मा, व्याख्याता नंदलाल खटीक, मोनिका दाधीच, प्रीति राठौड़, हीरालाल अहीर, राकेश जीनगर जेसी सुथार सहित गणमान्यजन मौजूद थे।
डॉ. उपाध्याय को मानद उपाधि
निम्बाहेड़ा. हिंदीदिवस पर श्रीनाथद्वारा में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय विद्वत अभिनंदन समारोह एवं हिंदी लाओ देश बचाओ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में साहित्यकार शिक्षक डॉ. रवींद्र कुमार उपाध्यक्ष को साहित्य मंडल नाथद्वारा द्वारा हिन्दी भाषा भूषण की मानद उपाधि दी गई। उपाध्याय को यह उपाधि हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, लोकमंगल की साधना, स