कपासन में दुर्गाशंकर तिवाड़ी
पंचायतसमिति उपप्रधान पद पर कांग्रेस के दुर्गाशंकर तिवाडी निर्वाचित हुए। तिवाडी को 15 में से नौ भाजपा के कैलाशचंद अहीर को छह मत मिले।
इससे पूर्व उपप्रधान पद के प्रत्याशी के नाम को लेकर कांग्रेस में चर्चा रही। पहले राजेंद्र गोठवाल का नाम सामने रहा था लेकिन, सुबह कांग्रेस की ओर से दुर्गाशंकर ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा की ओर से कैलाशचंद अहीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मतदान के साथ ही भाजपा के छह सदस्य एक साथ पहुंचे और मतदान किया। पौने चार बजे नवनिर्वाचित प्रधान भैरूलाल चौधरी उपप्रधान पद प्रत्याशी तिवाडी सहित आठ सदस्य मतदान करने पहुंचे। नौवे सदस्य के नहीं आने पर वापस चर्चा शुरू हो गई। शाम 4.20 बजे वे अकेले मतदान करने पहुंचे तथा अपनी पार्टी के उपप्रधान पद के दावेदार तिवाडी को बुला अपने साथ लेकर मतदान किया और वापस लौट गए। आरओ गीतेश श्रीमालवीय ने उपप्रधान पद की शपथ तिवाडी को दिलाई। पंस के बाहर परिणाम जारी होते ही कार्यकर्ताओं ने तिवाडी को फूल मालाओं से लाद दिया तथा स्वागत किया। बारिश आने के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ।