महिलाओं ने रखी पेंशन की समस्या
आकोला| खेतीहरखान मजदूर संगठन की ओर से नामदेव भवन में आयोजित मीटिंग में समस्याएं सुनी। इसमें आठ गांवों के महिला, पुरुषों ने भाग लेकर वृद्घावस्था, विधवा पेंशन, पालनहार योजना सहित शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सरकारी योजनाओं पर चर्चा की।
महिलाओं ने कहा कि उनको कुछ महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। संगठन की ओर से 22 सितंबर को कपासन में मीटिंग रखकर ज्ञापन देना तय किया गया। संचालन सुमन चौहान ने किया। खेमराज चौधरी ने संगठन पर चर्चा की। प्रकाश बंजारा, रामचंद भील, नारायणी भील, भूरालाल भील ने विचार रखे।
आकाेला |नामदेव भवन में समस्या सुनते मजदूर संगठन के पदािधकारी।