पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | दशहरामेला आयोजन को लेकर नगर पालिका की मेला कमेटी की मीटिंग नपा सभागार में अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य की अध्यक्षता में हुई| नगर के राजकीय निजी स्कूलों के संस्था प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित हुए। मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी निर्धारण किया गया। नपा उपाध्यक्ष दिलीप व्यास, पार्षद जितेन्द्र आचार्य ने विचार रखे। खेलकूद, कवि सम्मेलन, विद्युत, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दायित्व सौंपे गए। पार्षद अशफाक अली, गजेंद्र बाघमार, शंकर सुथार, नरेश खटीक आदि मौजूद थे।

हिंदीसप्ताह मनाया (भदेसर) राउमाविमें भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के सौजन्य से हिंदी सप्ताह दिवस मनाया। अध्यक्षता प्रधान कृष्ण वल्लभ भट्ट ने की। संचालन प्रेमसिंह सिसोदिया एवं आभार पुस्तकालय अध्यक्ष गोवर्धनलाल कलाल ने जताया। निबंध, कविता, श्रुति लेखन प्रतियोगिता हुई। विजेता विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया।