युवा विकास केंद्र का उदघाटन
कपासन | राजकीयकॉलेज में युवा विकास केंद्र का उदघाटन हुआ। मुख्य अतिथि उदयपुर संभाग के कॅालेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. नारायणलाल जोशी थे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रो. गोपाल पाटीदार ने की। विशिष्ट अतिथि पीजी कॉलेज चित्तौडग़ढ़ के रसायनशास्त्री डॉ. वाईके श्रीवास्तव एवं राजकीय मीरा कन्या कॉलेज उदयपुर के इतिहासविद डॉ. चंद्रशेखर थे। संचालन व्याख्याता सबा अगवानी ने की।