योगी समाज के सदस्यों की मीटिंग
कपासन | राजस्थाननाथ (योगी) समाज के पांच जिलों के सदस्यों की मीटिंग 23 सितंबर मंगलवार को गोरक्षनाथ आश्रम मातृकुंडिया में होगी। समाज के कमलेश्वर योगी ने बताया कि इस मीटिंग में उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, प्रतापगढ़ चित्तौडग़ढ़ के समाजजन भाग लेंगे। मीटिंग में आश्रम निर्माण, लेखा-जोखा एवं समाज सुथार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।