- Hindi News
- शिक्षिका से अभद्र व्यवहार हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर
शिक्षिका से अभद्र व्यवहार हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर
ट्रैफिकथाने में नियुक्त हैड कांस्टेबल द्वारा दो-तीन दिन पहले एक महिला शिक्षक से अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर एसपी प्रसन्नकुमार खमेसरा ने उसे लाइन हाजिर कर दिया।
चंदेरिया क्षेत्र की एक शिक्षिका कपासन रोड पर किसी स्कूल में पढ़ाती है। दो-तीन दिन पहले स्कूल से लौटने के बाद वह चंदेरिया की ओर जाने वाले ऑटो के लिए कपासन चौराहा स्थित ट्रैफिक पुलिस की अस्थाई चौकी के टैंट के पास खड़ी थी। इस दौरान वहां मौजूद हैड कांस्टेबल छोटूसिंह ने महिला से अभद्र व्यवहार कर दिया। कथित तौर पर हैड कांस्टेबल ने मोबाइल नंबर भी मांगे। लोक-लाज के चलते महिला ने दो दिन तक पति को इस घटना के बारे में नहीं बताया। रविवार को इस बात का पता महिला के पति अन्य परिजनों को चला तो उन्होंने एसपी प्रसन्नकुमार खमेसरा समेत अन्य अधिकारियों को मौखिक शिकायत दर्ज कराई। एसपी खमेसरा ने हैड कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने के साथ ही शिकायत की जांच फिलहाल डीएसपी कानसिंह भाटी को करने को कहा है।
ट्रैफिक थाने में हुई शिनाख्त परेड
शिकायतकरने वाली शिक्षिका अभद्र व्यवहार करने वाले हैड कांस्टेबल को नहीं पहचानती थी। इस पर हैड कांस्टेबल को पहचानने के लिए शिक्षिका को ट्रैफिक थाने बुलाया गया। रविवार शाम शिक्षिका उसके परिजन ट्रैफिक थाने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में से उसने हैड कांस्टेबल छोटूसिंह को पहचान लिया।
हैडकांस्टेबल ने मांगी माफी
ट्रैफिकथाने में हैड कांस्टेबल को जब महिला ने पहचान लिया तो हैड कांस्टेबल छोटूसिंह ने महिला से माफी भी मांगी। कथित तौर पर हैड कांस्टेबल ने अपने गलती भी स्वीकार की।