महिलाओं ने सीखे उन्नत खेती के गुर
कपासन | मुंगानामें चावंडा माता मंदिर पर एक दिवसीय महिला किसानों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कृषि विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने उन्नत खेती के गुर सीखे। अध्यक्षता करते हुए शंकरसिंह राजपूत ने विभागीय अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। भूमि उपचार, चूहा नियंत्रण सिंचाई तकनीकी पर विस्तार से चर्चा हुई। कृषि पर्यवेक्षक ललितकुमार चाष्टा ने बायो पेस्टीसाइड के उपयोग बनाने का प्रशिक्षण दिया।