पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमारियों से बचाव को काढ़ा पिलाया

बीमारियों से बचाव को काढ़ा पिलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमीबीमारियों एवं स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग के साथ विविध संस्थाओं द्वारा जिला मुख्यालय एवं गांवों में काढ़ा वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कई जगहों काढ़ा वितरण किया गया।

भाविप द्वारा आयुर्वेद विभाग के डॉ. महावीर सक्सेना के निर्देशन में सुबह नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक बस स्टैंड पर काढ़ा पिलाया गया। अध्यक्ष अनिल इनाणी ने बताया कि डॉ. महेश सनाढ्य, कमल जैन, बालकृष्ण धूत, कैलाश न्याति, शिवप्रकाश पुंगलिया ने काढ़ा पिलाने में सहयोग किया। दोपहर तीन बजे पुलिस उप अधीक्षक गोविंद सिंह, जेलर दूल्हे सिंह एवं जगजीत सिंह के सहयोग से जेल में बंदियों को काढ़ा वितरित किया। एक्मे मिडिल स्कूल सेंती एवं टैगोर पब्लिक स्कूल सेंती में डॉ. महावीर सक्सेना एवं अनिल सिसोदिया द्वारा तैयार काढ़ा वितरण किया। गांधीनगर स्थित त्रिपोलिया हनुमान मंदिर चौराहा पर काढ़ा वितरण पूर्व पार्षद लादूराम लौहार, पार्षद मनीष मीणा, लव कुमार, शिवप्रकाश गटानी, प्रदीप कसाना, तरुण सुखवाल ने सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजक कमल जय सिंघानी थे। करजू गांव में राजकीय स्कूल में सरपंच बालूराम मेघवाल एवं ग्रामीणों के सहयोग से काढ़ा वितरण किया गया। नोडल अधिकारी रामलाल जणवा, आयुर्वेद विभाग के डा. दुष्यंत कुमार तिवाड़ी, डॉ. राजेश चंद्र रैगर, चुन्नीलाल डामोर, प्रेरक बाबूलाल दक, वार्ड पंच घनश्याम सिंह एवं घीसी बाई मौजूद थे।

कपासन| आयुर्वेदविभाग एवं बजरंग दल के सहयोग से लोड़किया चौक में वैद्य मुरली मनोहर जोशी एवं महेंद्र मोहन दाधीच के निर्देशन में काढ़ा पिलाया गया।

चिकारड़ा| रामाविईडरा के इको क्लब एवं आयुर्वेद औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बस स्टैंड पर सरपंच वीणा देवी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य कला देवी शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रशेखर शर्मा, संगेसरा के आयुर्वेद औषधालय प्रभारी मुकेश शर्मा, प्रधानाध्यापक चांदमल बुनकर के सानिध्य में काढ़ा पिलाया गया। शिक्षक हरीश जोशी, शारीरिक शिक्षक दीप प्रकाश शर्मा, हजारीलाल सुथार, शिवराम लौहार, आरिफ मोहम्मद, विष्णु शर्मा मौजूद थे।

गंगरार| जैनश्रावक संघ गंगरार द्वारा अंबेडकर सर्किल पर काढा वितरण किया गया। अशोक कोचिटा ने बताया कि आचार्य डा. शिव मुनि मसा के मार्गदर्शानुसार राजमल गोलेछा के सहयोग से डॉ. सरिता कुमार ने काढा तैयार कर वितरण किया। प्रेम जोशी, कन्हैयालाल काखानी, लालचंद शर्मा, शुभम कोचिटा, अनिल गोलेछा, अर्जुनलाल सोनी मौजूद थे।

निम्बाहेड़ा| नगरके कैंची चौराहे पर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास काढ़ा वितरण हुआ। डॉ. मुकुंद भट्ट की उपस्थिति में जीतमल लौहार के सहयोग से काढा तैयार कराया गया। डा. कैलाश शर्मा, लक्ष्मण पटेल एवं मांगीलाल मीणा ने काढा पिलाने में विशेष सहयोग किया। बज्मे सागर के सचिव एजाज अहमद ने बताया कि संस्था द्वारा इसी स्थान पर मंगलवार को सुबह काढा पिलाया जाएगा।

राशमी| डिडोलीआयुर्वेद अस्पताल द्वारा स्कूली विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. घनश्याम मीणा, रतनलाल सुखवाल ने वितरण में सहयोग किया। सरपंच नंदराम भील, भाजयुमो इकाई अध्यक्ष राकेश सनाढ्य, राजेंद्र कोठारी, आशीष जोशी, राधेश्याम सोमानी, माधवलाल सोमानी मौजूद थे।

चित्तौड़गढ़. राउप्राविडेट में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए छात्रों ने सतर्कता रैली निकाल कर स्टाफ का जागरूकता सभा की। इसमें छात्रों सहित बडी संख्या में ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू जैसे लक्ष्ण रोकथाम उपायों की जानकारी प्रधानाध्यापक दिनेशचंद चतुर्वेदी ने दी। विशिष्ट औषधियों से निर्मित काढ़ा वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पर्यावरण चेतना मंच अध्यक्ष करणसिंह डेट, विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष महेंद्रपालसिंह चौहान आदि थे। संचालन एसडी बैरागी ने किया।

आज यहां पिलाएंगे काढ़ा

चित्तौड़गढ़.मंगलवारदोपहर तीन बजे उपभोक्ता भंडार चौराहा कुंभानगर में सदर गनी भाई एवं ठेकेदार इकबाल अहमद द्वारा काढ़ा वितरण किया जाएगा।

कपासन.राजकीयआयुर्वेद औषधालय कपासन में मंगलवार सुबह 10 बजे काढ़ा पिलाया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ |गांधीनगर स्थित त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर काढ़ा पीते बच्चे और महिलाएं।

चित्तौड़गढ़ |मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कलेक्ट्रेट चौराहे पर काढ़ा पीते लोग।