पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्तौड़गढ़ | आरोग्यराजस्थान अभियान के तहत जिले की नारेला, पुठोली,

चित्तौड़गढ़ | आरोग्यराजस्थान अभियान के तहत जिले की नारेला, पुठोली,

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | आरोग्यराजस्थान अभियान के तहत जिले की नारेला, पुठोली, बलारड़ा, जाशमा, बावलास, खरदेवला, बाड़ी, कन्नौज, लोठियाना, मोतीपुरा, धावतकंला पंचायत में शिविर लगे। इन उच्च इलाज के लिए 198 मरीजों को रैफर किया गया। इन शिविरों में 2491 मरीजों का पंजीयन हुआ। इसमें हिमोग्लोबिन के 659 ,नेत्र जांच के 220, ब्लड शुगर 198, ब्लड प्रेशर 1329 व्यक्तियों की जांच की गई। कपासन प्रधान भैरूलाल ने बलारड़ा भूपालसागर प्रधान सोहनलाल ने जाशमा में शिविरों का अवलोकन किया।

कन्नौज|कस्बेमें स्थित पीएचसी में चिकित्सा शिविर लगा। बीसीएचएमओ डॉ. केसी सैनी ने बताया कि शिविर में 350 रोगियों का पंजीयन हुआ। 40 गंभीर रोगियों को उच्च चिकित्सा के लिए रैफर किया गया। शिविर में सचिव, सरपंच, वार्डपंच मौजूद थे।

जाशमा|आरोग्य राजस्थानस्वास्थ्य शिविर शनिवार को पीएचसी पर लगा। शिविर में 282 रोगियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण इलाज कर दवा वितरित की गई। शिविर में 19 गंभीर रोगियों को उच्च चिकित्सा के लिए रैफर किया गया।

निंबाहेड़ा|ग्राम पंचायतबाड़ी के अटल सेवा केंद्र पर शनिवार को आयोजित आरोग्य राजस्थान स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सरपंच बलवंतसिंह चपलोत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में डॉ. पीयूष दूबे, डॉ. राजकुमार एवं टीम द्वारा 200 रोगियों की जांच की गई, जिसमें से 36 रोगियों को इलाज के लिए अंयत्र रैफर किया गया। शिविर में उप सरपंच नाथूलाल कुमावत, रतनलाल चपलोत, शांतिदास बैरागी, र|ेश छाजेड़, संजय चपलोत, लोभचंद जाट, सचिव कमलेश सहलोत, हरीसिंह चौहान सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

कैंपों से 196 मरीजों को रैफर किया

खबरें और भी हैं...