पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘देश की पहचान संत, महात्माओं से’

‘देश की पहचान संत, महात्माओं से’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | महर्षिच्यवन जयंती पर च्यवन गौड ब्राह्मण समाज की सभा एवं पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भारत संतों महात्माओं का देश है। इस भूमि पर ऐसे भी भक्त हुए हैं, जिनके कारण भगवान को बार-बार अवतार लेने पड़े। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राधेश्याम जोशी ने की।

जयंती पर आयोजित मेहंदी, रंगोली, थाल सज्जा खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। नपाध्यक्ष दिलीप व्यास, पूर्व नपाध्यक्ष प्रमोदकुमार मोदी, प्रतिपक्ष नेता विनोद बारेगामा, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच,भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश बारेगामा, भंवरलाल बारेगामा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश व्यास, पार्षद ख्यालीलाल बारेगामासहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कपासन. महर्षिच्यवन जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते सांसद।

खबरें और भी हैं...